Pahaad Connection
उत्तराखंड

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने रक्तदान शिवर में किया प्रतिभाग

Advertisement

देहरादून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय भवन विजय कॉलोनी में भाजयुमा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रही। सेवा पकवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्त दान किया ।

Advertisement

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उनके दीर्घायु की भी कामना की। मंत्री जोशी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र बने है तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है।

Advertisement

मंत्री जोशी ने कहा कि इसी सेवा भाव के साथ प्रदेशभर में आज से आगामी 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक सेवा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, भावना पांडे, सिकंदर सिंह, मंजीत रावत, अमोल डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बैठक का आयोजन

pahaadconnection

उत्तराखंड में पकड़े गए दो शातिर साइबर ठग, 33 करोड़ रूपये लगा दिए ठिकाने

pahaadconnection

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारिया शुरू

pahaadconnection

Leave a Comment