Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव ने ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, डीएफओ अल्मोड़ा और पीडब्लूडी के अधिकारी सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री शिव मंदिर में नागरिक सुरक्षा संगठन ने किया वृक्षारोपण

pahaadconnection

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारिया शुरू

pahaadconnection

विधानसभा भर्ती प्रकरण : अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

pahaadconnection

Leave a Comment