Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब: आपात स्थिति में तीर्थ यात्री तुरंत होंगे रेस्क्यू, ट्रस्ट उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया प्लान

Advertisement

देहरादून ।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उपाध्यक्ष से हेमकुण्ड साहिब यात्रा और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। श्री बिंद्रा ने अवगत कराया कि श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा हेतु यात्रा मार्गों में कई कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ मुख्य हाईवे के लिए केन्द्र सरकार से 48 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिनका टेण्डर भी हो गया है साथ ही सड़कों में 84 मोड़ों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

Advertisement

उन्होंने अवगत कराया कि हेमकुण्ड साहिब के समीप हैलीपैड का निर्माण किया गया है जो आपात स्थिति में रेस्क्यू के लिए प्रयोग किया जाएगा। हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे का कार्य अन्तिम चरण में है इसका टेंडर जल्द ही हो जाएगा। इसके अलावा घांघरिया से हेमकुण्ड साहिब पैदल मार्ग में शौचालय, रेन शैल्टर का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही मोटर पुलों को भी दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो। उपाध्यक्ष ने कहा की इस वर्ष 3 लाख यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन व निर्माण कार्यों के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का इस्तीफा ले धामी सरकार

pahaadconnection

परंपरागत ज्ञान परंपरा आधारित विकास ही अक्षय विकास : डॉ रुचि बडौला

pahaadconnection

28 जुलाई को होगा ग्रीन बिल्डिंग का भूमि पूजन

pahaadconnection

Leave a Comment