Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रेस्टोरेंट में लगी आग, 03 व्यक्ति घायल

Advertisement

देहरादून। गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में अचानक आग धधक गई, पुलिस तथा फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही कर आग पर काबू पाया। सेलाकुई क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में आज आग लग गई, आग में फंसे 03 व्यक्ति फस गये, जिन्हे दून पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस सिलेण्डरों को हटाकर बडी अनहोनी टाली।

आज थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों मनीष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी राजा रोड सेलाकुई, यशपाल गुलेरिया पुत्र नरेश गुलेरिया निवासी तलवार टावर झाझरा प्रेमनगर व अभिषेक मिराडी छात्र आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया गया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं : गणेश जोशी

pahaadconnection

हनुमान के अवतार माने जाते हैं नीम करौली बाबा नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर पर स्थित​है कैंची धाम

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस करेगी पूरे प्रदेश में आन्दोलन

pahaadconnection

Leave a Comment