Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

वर्षा से बाधित मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबरी पर, रोहित की धुआंधार पारी

Advertisement

नागपुर में खेले गए इंडिया- ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल करी। इस जीत के साथ सीरीज अब 1 -1 की बराबरी पर हो गयी है। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में 25 सितम्बर को खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस निर्धारित समय से 2 घंटा 45 मिनट बाद हुआ। साढ़े छह की बजाय रात नौ बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ, जबकि सात बजे की बजाय साढ़े नौ बजे मैच की शुरुआत हुई।यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज को सिर्फ दो ओवर ही फेंकने थे।

टॉस टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 90 रन बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, एरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके।

Advertisement

जिसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीँ दिनेश कार्तिक ने मैच फिनिशर की अपनी भूमिका निभाते हुए आठवे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाते हुए मैच फिनिश कर दिया।कार्तिक ने दो गेंदों में दस रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिये किया जाएगा पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन

pahaadconnection

CWG 2022 – भारतीय हॉकी टीम के साथ हुई बेईमानी

pahaadconnection

बचपन में हुई एक घटना के बाद द्रविड़ ने ठान लिया था की अब दुनिया जानेगी मेरा नाम

pahaadconnection

Leave a Comment