Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

पारा शिक्षकों के लिए करने जा रही है ये प्रावधान…सेवा अवधि से लेकर रिटायरमेंट तक में मिलेंगे…

Advertisement
 पारा शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार पारा शिक्षकों का ग्रुप बीमा करेगी। बीमा क्लेम के तौर पर पारा शिक्षकों को 10 लाख तक मिलेंगे। मौजूदा वक्त में समग्र शिक्षा के तहत 65 हजार पारा शिक्षक पदस्थ हैं। उन तमाम शिक्षकों के लिए राज्य सरकार नया प्रावधान लाने जा रही है। राज्य सरकार ने सभी पारा शिक्षकों का बीमा कराने का फैसला लिया है। बीमा के तहत शिक्षकों को ग्रुप बीमा और दुर्घटना बीमा से जोड़ा जायेगा, ताकि आपात हालात में शिक्षक का परिवार बेसहारा ना हो जाये। ग्रुप बीमा में जीवन बीमा और रिटायरमेंट बैनिफिट दोनों हैं।  राज्य सरकार बीमा की सुविधाओं को लेकर रिव्यू कमेटी भी बनायेगी, ताकि इसकी सतत मानिटरिंग हो सके।
  • मिली जानकारी के मुताबिक पारा शिक्षकों को 60 साल की सेवा पूरी होने पर उन्हें एकमुश्त राशि रिटायरमेंट बैनिफिट के रूप में मिलेगा। बीमा का ये लाभ सिर्फ पारा शिक्षकों को नहीं, बल्कि बीआरपी और सीआरपी के साथ-साथ कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों को भी मिलेगा। बीमा का क्लेम पारा शिक्षकों के उम्र के मुताबिक होगा। राज्य सरकार ने इसे लेकर विभागीय सतर पर तैयारी शुरू कर दी है।
          35 वर्ष से कम : 9,242
  • 35-45 वर्ष : 31,717
  • 46-44 वर्ष : 25,321

      • 55-60 वर्ष : 1,720प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पारा शिक्षकों व अन्य कर्मियों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा। मृत्यु और अपंगता के हालात में शिक्षकों को बीमा राशि का लाभ मिलेगा। पूर्ण और आशिंक अपंगता के हालात में भी बीमा का क्लेम शर्तों के मुताबिक मिलेगा। ग्रुप बीमा 10 लाख का होगा। सूत्रों के मुताबिक बीमा कंपनी का चयन होते ही बीमा की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। बीमा कंपनी को प्रीमियम का भुगतान कल्याण कोष से किया जायेगा।

         

        Advertisement
        जानकारी के मुताबिक दुर्घटना को झारखंड के भौगोलिक हालात को भी ध्यान में रखकर बीमा में शामिल किया जायेगा। अगर किसी शिक्षक की मौत स्नैक बाइट से भी होती है तो उन्हें भी सांप काटने से हुई मौत के मुआवजा के तौर पर 5 लाख रुपया मिलेगा
Advertisement

Related posts

मंत्री ने किया बीएस नेगी संस्थान का निरीक्षण

pahaadconnection

“कोटद्वार में रिखणीखाल ब्लॉक प्रवासी सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

pahaadconnection

UPI से करना है 200रुपए तक का पेमेंट तो Paytm नहीं मांगेगा PIN यहां जानिए तरीका

pahaadconnection

Leave a Comment