Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आगाज, गहलोत ने कहा- छक्का मारने वाला आउट क्यों?

Advertisement

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा से शुभारंभ किया। इस मौके पर एक साथ तीस लाख लोगों के खेल आयोजन को लेकर विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी दिया गया। समारोह में स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई के पाल गांव में स्टेडियम बनाने की मांग पर गहलोत ने कहा, आगामी बजट में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।गहलोत ने कहा, छक्का मारने वाला आउट नहीं होना चाहिए। फेडरेशन से बात करेंगे ऐसा क्यों है? छक्का लगाना तो एक उपलब्धि होती है। इसलिए इस पर बात करेंगे कि छक्का लगाने वाले को आउट नहीं माना जाए। इस ओलंपिक में टेनिस बाल क्रिकेट शामिल किया गया है, जिसमें छक्का का शॉट लगाने पर खिलाड़ी को आउट माना जाता है।

सीएम के आने से पहले तक सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटने को लेकर परेशान रहे। भीड़ जुटने के इंतजार में सीएम भी काफी समय तक एयरपोर्ट पर ही रहे। साढ़े नौ बजे सीएम मंच पर पहुंचे तब तक काफी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं, जो भरी थी उस पर स्कूली छात्र थे। छुट्टी के दिन भी उन्हें बुलाया गया। भीड़ जुटाने को लेकर स्थानीय विधायक महेंद्र विश्नोई भी सक्रिय नजर आए। लेकिन सीएम के आने से पहले पूरी कुर्सियां नहीं भर सकीं।
ग्रामीण ओलंपिक के तहत प्रदेश में 30 लाख खिलाड़ी जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर खेल मैदान में उतरेंगे, जिनमें 20 लाख 37 हजार 564 पुरुष और 9 लाख 41 हजार 671 महिला खिलाड़ी हैं। ग्रामीण ओलंपिक के तहत करीब सवा दो लाख टीमें इन खेलों को खेलेगी
Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की जगह शेष 2 टी20 मैच खेले

pahaadconnection

फेयरवेल मैच -सानिया मिर्जा आखिरी बार हैदराबाद में टेनिस कोर्ट पर उतरेंगी, फैन बेताब

pahaadconnection

रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment