Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित महोत्सव में सम्मिलित हुए।

Advertisement

चंपावत उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित महोत्सव में प्रतिभाग कर घटकू महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने घटोत्कच स्मारिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने हेतु विकास के दृष्टिगत अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घटोत्कच मंदिर की चहारदिवारी एवं दो कक्षों का निर्माण, मंदिर का कुमाऊँ शैली में सौन्दर्यीकरण, मंदिर स्थल-सौंझ हिडिम्बा मंदिर होते हुए गौड़ी सड़क तक लगभग 2.5 कि•मी• सड़क का निर्माण, घटोत्कच मंदिर से झाली-माली मंदिर तक एक हजार सात सौ मीटर सड़क के डामरीकरण की घोषणाएं की। उन्होंने जिला मुख्यालय में बहुउद्देशीय आपदा राहत केन्द्र के निर्माण के साथ ही कलक्ट्रेट चम्पावत का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण किए जाने की भी घोषणा की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों पर गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

pahaadconnection

दून में मिले सबसे ज्यादा डेंगू के मामले

pahaadconnection

Leave a Comment