Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी.. FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022

Advertisement

गुमला FIFA विश्व कप 2022 अंडर-17 झारखंड के लिए सम्मान समाचार लेकर आया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें झारखंड के गुमला जिले की विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोरारा टोली की रहने वाली झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसको लेकर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे विशनपुर प्रखंड में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम के कप्तान अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उरांव ने कहा कि आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

पिता ने कहा अत्यंत गौरव का क्षण

अष्टम उरांव के पिता ने बताया कि गरीबी के कारण किसी प्रकार वह अपने बच्चों को शिक्षा दिया। लगन और मेहनत के बल पर उसने ये मुकाम पाया। विशुनपुर जैसे जगह में खेल की कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद वह आज भारतीय महिला टीम की कप्तान बन गई है। इससे मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

Advertisement
मां ने कहा गरीबी से पाल पोस कर बड़ा किया

अष्टम उरांव की मां तारा देवी ने बताया कि अष्टम शुरू से ही जुझारू लड़की रही है।वह जिस काम को ठानलेती है पूरे मन के साथ करती है। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बच्चों को माड़ भात खिला कर परवरिश की है। बच्ची ने अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप : विराट करिश्मे के आगे पकिस्तान हुआ परास्त , भारत की पकिस्तान पर चार विकेट से शानदार जीत

pahaadconnection

मॉडल के रूप में उभर सकते हैं, करोड़ों में कमा सकते हैं”: शोएब अख्तर चाहते हैं कि भारत का सितारा अपना वजन कम करे

pahaadconnection

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे लाइव स्कोर: मोहम्मद सिराज ने दो बार स्ट्राइक की, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट को हटाया

pahaadconnection

Leave a Comment