Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र छड़ी यात्रा का पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया

Advertisement

आज श्रीमुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगी।

Advertisement

इस अवसर पर अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महन्त हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंन्त प्रेम गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक कल्याण मंत्री ने दी मेजर जनरल संजीव खत्री को बधाई

pahaadconnection

आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग है नवाचार: उप सचिव

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सुरक्षा का माहौल : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment