Pahaad Connection
उत्तराखंड

उतराखंड – देवभूमि के चमोली में भूस्खलन 4 की मौत

Advertisement

उतराखंड प्राक्रतिक सौन्दर्य के साथ साथ प्राक्रतिक आपदाओं का घर भी है . उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में तीन मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। भूस्खलन होने के कारण 5 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक 12 साल के घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना शनिवार की सुबह हुई। वहीं अभी घर के अंदर दो लोगों के दबे होने की आशंका है।दरअसल, पहाड़ी में हुए भूस्खलन के बाद बड़े-बड़े बोल्डर इन मकानों के ऊपर गिर गए, जिससे यह मकान इन बड़े पत्थरों के नीचे दब गए। मलबे में एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम जब तक लोगों को निकालती, तब तक इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।

Advertisement
थराली के उपजिलाधिकारी (SDM) रविंद्र सिंह जुवांठा ने बताया कि हादसे की सीचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को मौके पर भेजा गया है। cm पुष्कर धामी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है ..
Advertisement

Related posts

कांग्रेस का घोषणा पत्र “न्याय पत्र” देश की आवाज : सुप्रिया श्रीनेत

pahaadconnection

जनपद में मनाया जाएगा समान नागरिक संहिता दिवस

pahaadconnection

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

pahaadconnection

Leave a Comment