Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य मंत्री धामी ने काशीपुर में हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा दीपोत्सव २०२२ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज द्रोणसागर, काशीपुर में हिन्दू राष्ट्र शक्ति द्वारा आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव-2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वस्ति वाचन के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का तिलक किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने द्रोणासागर परिसर में दीप जलाया और 51,000 दीप श्रृंखला प्रज्वलन के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि भगवान राम वो प्रकाश पुंज हैं, जिसकी ओजस्वी किरणें भारत की महान, सनातन संस्कृति को सदियों से अनुप्राणित करती आ रही है।

Advertisement

भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए एक मार्गदर्शिका है, उनकी पुण्य गाथा मानवीय मूल्यों और आदर्शों से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन का प्रत्येक पक्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन के प्रत्येक घटनाक्रम में मानवीय आदर्श की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। सजाने के बाद भी भगवान श्री राम की पावन जीवन गाथा संपूर्ण मानवजाति को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

Advertisement

उकहा की काशीपुर के प्रबुद्ध जनों ने भव्य और दिव्य दीपोत्सव कर अयोध्या के लघु स्वरूप को जीवंत कर दिया है। दीपोत्सव हमारी सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता को दिखाता है साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे गांव-देहात की अर्थव्यवस्था का भी सशक्तीकरण होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी संस्कृति को उजागर किए जाने का कार्य चल रहा है, सनातन धर्म की रक्षा एवं उसका प्रचार-प्रसार देश के साथ पूरे विश्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री जी ने माणा की धरती से देशवासियों से आह्वान किया कि जहां भी घूमने जाएं अपने यात्रा खर्च का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें। इस आह्वान से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि माणा गांव को मेरे द्वारा अंतिम नहीं अपितु देश का पहला गांव बताकर संबोधित किया गया, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देश का पहला गांव बताया गया। उन्होंने कहा देश का विकास इन गांवों के विकास से शुरू होगा। इस दौरान श्री कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा, श्री दीपक बाली, श्री मुकेश कुमार, मेयर श्रीमती उषा चौधरी, भाजपा महामंत्री श्री खिलेंदर चौधरी जी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया दीक्षांत समारोह की स्मारिका का विमोचन

pahaadconnection

एआरटीओ कार्यालय के समीप पुलिस की छापेमारी

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

Leave a Comment