Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

दिवाली क्यों और कब से मनाई जाती हैं। जाने पूरी बात।

Advertisement

दो दिन बाद दिवाली हैं। दिवाली भगवान श्री राम को समर्पित हैं।  कहा जाता है की जब भगवान श्री राम ने रावण का वध किया उसके बाद वे अयोध्या लौटे अपनी पत्नी माता सीता और अपने अनुज लक्ष्मण के साथ वो भी पुरे 14 वर्षो में , तो अयोध्यावासियों ने पूरी अयोध्या में दिए जला कर उनका स्वागत किया था।  उस दिन अमावस्या भी थी तो अंधरे को दूर करने के लिए भी दिए लगाए गए थे।

Advertisement

दिवाली को काली चौदस या नरक चतुर्दशी भी कहते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, किसी राज्य में नरकासुर नामक एक राक्षस रहता था. कहते हैं उसने इंद्र देव को पराजित करके देवी माता के कान की बाली छीन लिया था. इसके अलावा वह असुर देवी-देवताओं और ऋषियों की बेटियों को अपहरण करके उन्हें अपने घर में बंदी बनाकर रखा था.

 महिलाओं के प्रति नरकासुर के द्वेष भाव को देखकर सत्यभामा ने भगवान श्रीकृष्ण से निवेदन किया कि उन्हें नरकासुर के बध का अवसर दिया जाए. कहा जाता है कि नरकासुर को वरदान प्राप्त था कि उसकी मृत्यु किसी महिला के हाथों  ही होगी. कथा में आगे वर्णन मिलता है कि सत्यभामा भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर बैठकर नकरासुर का वध करने के लिए गईं. जिसके बाद सत्यभामा ने युद्ध में नरकासुर का वध करके सभी कन्याओं को छुड़वा लिया.

Advertisement

जिसके बाद नरकासुर की माता ने घोषणा की कि उसके पुत्र के मृत्यु के दिन को मातम के तौर पर ना मनाकर एक उत्सव के रूप में मनाया जाए. यही वजह है कि इस दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है और इस दिन को नरक चतुर्दशी कहते हैं.

 

Advertisement

दिवाली का त्यौहार पुरे 5 दिन चलता हैं।  धनतेरस से शुरू हो कर भाई दूज तक दिवाली को माना जाता हैं। धनतेरस के दिन हम माँ लक्ष्मी और धन्वन्तरि  की पूजा करते हैं।  उसके बाद नरक चौदस आती हैं जिसे कुत्तो की दिवाली कहते हैं।

 फिर दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी संग गणपति और श्री हरी की भी पूजा होती है।  उसके बाद गोवर्धन और अंत में भाई दूज आता हैं। सभी दिनों में हम नए नए कपड़े पहनकर ख़ुशी  खुशी त्योहार मनाते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

यूपी में सभी एफआईआर में जुबैर को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 6 बजे तक रिहा करने का आदेश

pahaadconnection

Pawan Hans Limited ने Safety Manager ओर अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई।

pahaadconnection

श्री तोमर ने 6 राज्यों के बीमित किसानों को बटन दबाकर भुगतान किए 1260 करोड़ रु.

pahaadconnection

Leave a Comment