Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए वास्तु उपाय उपाय जरूर अपनाएं

Advertisement

हर इंसान अपने घर में सुख शांति चाहता है। इसके लिए वह बहुत सी कोशिशें करता है। लेकिन कभी-कभी ना चाहते हुए भी घर में ऐसी चीजें होती है जो हम नहीं चाहते। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है तो इससे आपके बहुत से काम बिगड़ सकते हैं। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को हमें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। घर में मौजूद नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आपको इन खास टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Advertisement

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाना चाहिए। नमक वाले पानी से पोछा लगाने पर आपको फायदा होगा। आपको यह उपाय गुरुवार को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर में नमक भी कांच के बर्तन में रखना चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। घर में तेजपत्ता जलाकर उसका धुवां पूरे घर में फैला दें। खिड़की और दरवाजे खुले कर दें ताकि धुआं बाहर निकल जाए। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। अगर आप चाहें तो कपूर भी जला सकते हैं। आप कोशिश करेंगे घर में टूटा फूटा फर्नीचर ना हो। अगर हो तो उसकी मरम्मत जल्द ही करवा लेनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में नेगेटिविटी आती है। इसके अलावा आप घर को हमेशा साफ सुथरा रखें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तुमड़ी आलू की पारंपरिक खेती पर शोध करने की आवश्यकता : कृषि मंत्री

pahaadconnection

SAIL ने Specialist, Medical Officer और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई।

pahaadconnection

घर में कभी भी जाले ना होने दें, सुख समृद्धि के लिए इन वास्तु टिप्स पर जरूर ध्यान दें

pahaadconnection

Leave a Comment