Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

डोईवाला पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Advertisement

सपेरा बस्ती भानियावाला में नशे का कारोबार होने तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा आकर रुकने की सूचनाएँ मिलने के दृष्टिगत आज सुबह 5:00 बजे डोईवाला पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Advertisement

इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों, उनके मेहमानों तथा उनके वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान थाना डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश का पुलिस बल तैनात रहा। सत्यापन अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई और लगभग 300 लोगों को चेक किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, जिनके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा : सीएम

pahaadconnection

जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा चरण हरिद्वार में होगा शुरू

pahaadconnection

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

pahaadconnection

Leave a Comment