Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एएनटीएफ टीम ने एक ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार

Advertisement

ऊधम सिंह नगर। रुद्रपुर में एएनटीएफ टीम ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद की गयी।एसटीएफ सीओ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने नैनीताल के थाना खन्सयु क्षेत्र में एक ड्रग्स तस्कर राजेंद्र मेवाड़ी निवासी ग्राम कालाआगर थाना खनस्यू नैनीताल (19) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त पिछले काफी समय से चरस की सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के ही व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में छात्रों को बेचने जा रहा था। टीम ने अभियुक्त को सिमलिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एएनटीएफ द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है

Advertisement
Advertisement

Related posts

तय समय सीमा से पहले ही होगा सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण : गणेश जोशी

pahaadconnection

शराब माफियाओ के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

pahaadconnection

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 आगामी 25 वर्षों में भारत की अमृत काल विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगे : डॉ. जितेन्द्र सिंह

pahaadconnection

Leave a Comment