Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

Advertisement

नई दिल्ली

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की.

Advertisement

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई.उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की| उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी

Advertisement
Advertisement

Related posts

अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा राष्ट्रपति आशियाना

pahaadconnection

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

pahaadconnection

राम सेना ने ली धर्म के प्रति अपने पूर्ण समर्पण की शपथ

pahaadconnection

Leave a Comment