Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री ने की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट

Advertisement


हरिद्वार,18 नवम्बर। काबीना मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हरिद्वार प्रवास के दौरान जनपद हरिद्वार के संदेश नगर कनखल में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की।

Advertisement

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी को विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही सभी समस्या का निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में देश निरंतर विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य में शामिल हो इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भी आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज दुग्गल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हरिद्वार अशोक त्रिपाठी, प्रमोद सैनी, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदगनी, पूर्व सभासद विमल दयानी, पूर्व महामंत्री भाजपा नरेश जायसवाल, सुरेश भाटिया, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे अमित शाह

pahaadconnection

रियलिटी शो का हिस्सा रहने वाली साक्षी गुप्ता ने इस शख्स पर लगाए गंभीर आरोप

pahaadconnection

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रधानमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment