Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देहरादून में ड्रोन से भी करेगी पुलिस पेट्रोलिंग

Advertisement

देहरादून। यातायात प्रबंधन के साथ अब ड्रोन से पुलिस पेट्रोलिंग भी करेगी। इसके लिए नए ड्रोन खरीदने की तैयारी है। खास बात यह है कि पुलिस ड्रोन का भुगतान चालान से वसूले गए रुपये से करेगी। बीते महीने यातायात पुलिस ने देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रोन से कार्रवाई शुरू की है। ड्रोन कैमरे उल्लंघन पर फोटो खींचते हैं जिनके आधार पर यातायात पुलिस चालान करती है। फिलहाल यातायात पुलिस एक अपना और एक प्राइवेट वेंडर का ड्रोन इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में भी और भी कई तरह की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यह प्रयोग सकारात्मक रहा है। अब पेट्रोलिंग में भी ड्रोन के इस्तेमाल की योजना है। इसके लिए नए ड्रोन खरीदे जाएंगे। ड्रोन खरीदने के लिए ज्यादा बजट की आवश्यकता होगी। लेकिन, विभिन्न उपकरणों की खरीद पहले से ही बजट के कारण लटकी हुई है। ऐसे में पुलिस ने बिना बजट के ही ड्रोन खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्थानीय कंपनियों के साथ करार किया जाएगा। ड्रोन सप्लाई करने वाली कंपनी को भुगतान के रूप में चालान की राशि का एक हिस्सा दिया जाएगा। अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। देहरादून में ड्रोन से यातायात प्रबंधन के प्रयोग का परिणाम सकारात्मक रहा है। ऐसे में पुलिस सभी जिलों में ड्रोन से चालान काटने और यातायात प्रबंधन की योजना बना रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन की आवश्यकता होगी। एडीजी टेलीकॉम अमित सिन्हा ने बताया कि ड्रोन से कई काम आसान होंगे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसकी जानकारी हो, इस पर काम किया जा रहा है। हर जिले में ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में स्वच्छता स्तर को बढ़ावा दिया जायेगा।

pahaadconnection

1676 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है कुंजापुरी देवी मंदिर

pahaadconnection

कलराज मिश्र ने किया गंगा आरती सहभाग

pahaadconnection

Leave a Comment