Advertisement
विंटर सीजन में अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए इस खास तेल का प्रयोग करें। इससे आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलेंगे।
सर्दियों में हमारी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है। त्वचा की नमी जैसे कहीं खो जाती हैं। अगर हम इस पर ध्यान नहीं देते तो यह फटने भी लगती है। सर्दियों के मौसम में हमें अपनी त्वचा का खास खयाल रखना होता है। इसके लिए हमें अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। खाने के लिए आप ओलिव ऑयल का प्रयोग करें। ऑलिव ऑयल के प्रयोग से आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। साथ ही आप त्वचा के ऊपर लगाने के लिए भी ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर होता है। साथ ही त्वचा की नमी बनी रहती है।
रोजाना नहाने से आधे घंटे पहले नारियल तेल में जैतून के तेल की कुछ बूंदें डालकर इस तेल से मसाज करें। हाथ और पैरों पर अच्छे तरीके से लगाएं। उसके बाद आप नहा लें। ऐसा रोजाना करने से आपकी त्वचा की ड्राइनेस दूर होती है। अगर आप चाहें तो रोजाना रात को सोने से पहले भी जैतून का तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल में जैतून का तेल मिलाकर अच्छे से मसाज करके सो जाएं। सुबह उठने के बाद आप नहा लें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स दूर होते हैं। साथ ही आपकी त्वचा के ऊपर चमक आती है। इसलिए आप भी जैतून के तेल का उपयोग जरूर करें।
Advertisement
Advertisement