Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत का स्मारक : सैनिक कल्याण मंत्री

Advertisement

सैनिक कल्याण मंत्री ने भूमि का किया चयन, 3 महीने के भीतर स्मारक को तैयार करने के निर्देश

देहरादून 16 दिसम्बर। देहरादून के कनक चौक पर शीघ्र ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा, स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी। शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन हम इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान एडीएम शिव कुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रागढ़, एमडीडीए के एसई एचसीएस राणा, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के साथ अपराध के मामले में मृत्यु दंड का प्रावधान

pahaadconnection

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

pahaadconnection

पीडित केन्द्रित पुलिसिंग पर रहेगा फोकस : एसएसपी

pahaadconnection

Leave a Comment