Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडवातावरण

27 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Advertisement

शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, गिरा तापमान

देहरादून। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है। उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है। राज्य के पर्यटन स्थलों मसूरी, धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत कई इलाकों में बर्फबारी देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक उमड़ते हैं। सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गांव से मोहभंग: 200 से ज्यादा परिवारों ने छोड़ा पोखरी गांव, मजबूरी ने दिया जमीन छोडऩे का दर्द

pahaadconnection

युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्लेग्राउंड संस्कृति की ओर आकर्षित किया जाए

pahaadconnection

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment