Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राहुल गांधी के जयराम आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत

राहुल गांधी
Advertisement

 

देहरादून 24 दिसंबर। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के दिल्ली आगमन पर जयराम आश्रम में आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी और श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी करीब 3 घंटा आश्रम में रहे। इस मौके पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को रुद्राक्ष की माला भेंट की और प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

Advertisement

आश्रम में ही भोजन किया और कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद वे लाल किले के लिए रवाना हो गए। ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी की यात्रा को देश में परिवर्तन की आंधी बताया और कहा कि 2024 के चुनाव में इसके दीर्घकालिक परिणाम सामने आएंगे यद्यपि उन्होंने स्पष्ट किया राहुल गांधी सत्ता के लिए नहीं सिद्धांतों और देश की एकता और अखंडता के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर हजारों लोग आश्रम में पहुंचे। परम स्वरूप ब्रह्मचारी अखिल भारतीय साधु समाज के भी कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष

pahaadconnection

30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्तूबर को मनाई जाएगी नवमी :

pahaadconnection

कोटद्वार में इसी सत्र से शुरू होंगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं: ऋतु

pahaadconnection

Leave a Comment