Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

विंटर सीजन में रूखे और काले होठों की इस तरीके से करें देखभाल

होंठ
Advertisement

सर्दियों के मौसम में अगर आपके होंठ भी रूखे हो जाते हैं तो इसके लिए घर पर ही मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें। इससे होठों का कालापन दूर होगा।

        विंटर सीजन में हमें त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। उनमें से एक समस्या होठों से जुड़ी भी है। सर्दियों में हमारे होंठ बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं। इनकी देखभाल के लिए हम बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से होंठ काले हो जाते हैं। काले होंठ आपकी खूबसूरती को फीका कर देते हैं। इसलिए विंटर सीजन में होठों की सही देखभाल जरूरी है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। अगर आप इन्हें रेगुलरली अपनाते हैं तो इससे रूखे और काले होठों की समस्या दूर होगी।
अगर आप होठों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए मलाई का प्रयोग किया जा सकता है। आप मलाई में थोड़ी हल्दी डालें और इसे अपने होठों पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे रहने दें। उसके बाद आप होठों को धो सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से आपके होठों का रूखापन दूर होता है। साथ ही यह गुलाबी भी बनते हैं। बादाम के तेल के उपयोग से आपके होठों को फायदा होगा। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सोने से पहले बादाम तेल से होठों की मसाज करें। ऐसा करने से होठों का कालापन दूर होता है। साथ ही यह मुलायम भी बनते हैं। आप होठों के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रूखे और बेजान होठों पर शहद लगाने से फायदा होता है।
Advertisement

Related posts

18 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 का शानदार कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश

pahaadconnection

धराली-हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

pahaadconnection

Leave a Comment