Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नेहरू कॉलोनी थाने में नियुक्त आरक्षी जगमोहन पंवार का आकस्मिक निधन

Advertisement

देहरादून। जनपद देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में नियुक्त आरक्षी जगमोहन पंवार का रात्री में बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका उपचार कनिष्क अस्पताल में चल रहा था। दिवंगत जगमोहन पंवार के आकस्मिक निधन पर दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। अपने सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले जगमोहन पंवार अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे। दिवंगत जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे, जो मूल रूप से ब्रह्मखाल उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान में दीपनगर देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दिवंगत जगमोहन पवार के पार्थिव शरीर पर उनके दीपनगर स्थित आवास पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व आम जनमानस द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड मौसम: छह जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

pahaadconnection

सदस्यता कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलाने का निर्णय

pahaadconnection

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment