Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

अपने भाई की शादी में जमकर नाची थी यह एक्ट्रे, पहाड़ी लुक में लोगों का दिल जीत लिया था, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Advertisement

 

कुछ समय पहले उन्होंने अपने भाई की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उसमें कंगना खूबसूरत से पहाड़ी गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/reel/CHnV_pnBe5_/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
यह तो हम सभी जानते हैं कि कंगना रनौत एक बेबाक एक्ट्रेस है। जो अपनी बात रखने मे और अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करने में बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। वह मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं और अपनी संस्कृति और इसके प्रति प्यार को हमेशा दर्शाती रहती हैं। इसी कड़ी में उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने भाई की शादी में खूबसूरत सी साड़ी पहने पहाड़ी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने भाई की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें कंगना खूबसूरत से पहाड़ी गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
डांस वीडियो में कंगना रनौत का लुक भी बिल्कुल पहाड़ी है। साड़ी पहने हुए कंगना ने जिस अंदाज में पहाड़ी टोपी लगाई हुई है, वह उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा था। वैसे तो मुझे किसी भी परंपरा का लोक संगीत बहुत पसंद है। खासकर मेरे भाई के धाम में पहाड़ी कलाकारों का गाया जाने वाला कागड़ी गीत जिसका सीधा सा मतलब है।एक महिला अपनी मां के लिए अपने प्यार का इजहार करती हुई।
इस वीडियो में कंगना के लुक की बात की जाए तो उन्होंने क्रीम कलर की बहुत ही खूबसूरत साड़ी कैरी की हुई है। जिसके ऊपर ब्राउन कार का वध किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गले में चौपड़ सेट और कानों में स्टड ईयररिंग पहने हुए हैं। अपने पहाड़ी लोग को पूरा करने के लिए कंगना ने एक हिमाचली टोपी भी सिर पर लगाई हुई है और एक हाथ में सौल कैरी की है। इस वीडियो में कंगना बेहद ही खूबसूरत लग रही है। जिसमें वे दुल्हन और कुछ लोगों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
Advertisement

Related posts

आज ही के दिन शुरुआत हुई थी वाल्ट के सपने डिज्नीलैंड की

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

न्यायाधीशगण को भगवान हनुमान की तरह ही सेवक की भाँति कार्य करना चाहिए

pahaadconnection

Leave a Comment