Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 06 जनवरी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम तिलक रोड देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वहां उपस्थित बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में, जेंडर जस्टिस, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर और साइबर अपराध के बारे में विशेष जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। इसके साथ साइबर सुरक्षा के अंतर्गत सचिव द्वारा हरी झंडी दिखाकर श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ एक जागरूकता रैली आश्रम से बिंदाल पुल, चकराता रोड तक निकाली गई। बच्चों द्वारा नारे लगाकर जनमानस को जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता रैली में पराविधिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा कटारिया उपस्थित रही ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने किया नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक

pahaadconnection

WhatsApp की भारत में बड़ी कार्रवाई, 29 लाख अकाउंट्स किए बैन

pahaadconnection

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया फाइनेंशियल फ्राड यूनिट का गठन

pahaadconnection

Leave a Comment