Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsसोशल वायरल

दिल्ली में होगा सिड-कियारा की शादी का जश्न

कियारा
Advertisement

बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए पति-पत्नी बन चुके हैं। इस कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। देर रात इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब इस कपल की रिसेप्शन डिटेल्स सामने आ रही है।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सूर्यगढ़ पैलेस से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ये कपल दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। 8 फरवरी को कियारा प्राइवेट जेट से दिल्ली पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जाएंगी, जिसके बाद कपल 9 फरवरी को रिसेप्शन देगा।

Advertisement

 

दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 126 लोगों ने लिया लाभ

pahaadconnection

नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

धामी में प्रदेश धर्मान्तरण पर रोक – सम्बंधित कानून बना

pahaadconnection

Leave a Comment