Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

प्रह्लाद मोदी
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रह्लाद मोदी पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई हैं। उन्हें किडनी से सम्बंधित समस्या के कारण अयनंबक्कम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी के पांच भाई-बहन हैं और प्रह्लाद मोदी उनसे छोटे हैं। प्रह्लाद अहमदाबाद, गुजरात में एक किराने की दुकान चलते है और शहर में टायर का एक शोरूम भी है।

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में, पीएम मोदी के भाई और परिवार के सदस्यों को कार दुर्घटना के शिकार हुए थे और इन्हे काफी चोटें आईं थी। वह जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह कर्नाटक के मैसूरु में दुर्घटना का शिकार हो गई थी।

प्रहलाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर की यात्रा कर रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज-बेंज एसयूवी एक डिवाइडर से टकरा गई।

Advertisement

पीएम मोदी की एक बहन और चार भाई हैं। सोमा मोदी, अमृत मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी और बहन वसंती मोदी। सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाई हैं जो स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हैं। सोमा मोदी वर्तमान में अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम चलाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यालय छोड़ने से पूर्व जिलाधिकारी की अनुमति ली जानी अनिवार्य

pahaadconnection

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ

pahaadconnection

विधानसभा सत्र का दूसरा दिन : कांग्रेस विधायकों ने सदन के प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर की जमकर नारेबाजी

pahaadconnection

Leave a Comment