Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेशसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

फ्लाइट में सिगरेट पीने वाले केस मै ऐश्वर्या ने जमानत की अर्जी डाली थी रांची सिविल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी

फ्लाइट
Advertisement

बीते 18 फरवरी 2023 को मुंबई से रांची आने वाली फ्लाइट में जमशेदपुर की एक युवती सिगरेट पीती पकड़ी गई थी। जिसका नाम ऐश्वर्या है। उस दिन से एश्वर्या न्यायिक हिरासत में है। ऐश्वर्या ने जमानत की अर्जी डाली थी, लेकिन रांची सिविल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। जमानत नहीं मिलने की वजह से ऐश्वर्या को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। सिविल कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।

 

बता दें कि पकड़े जाने के बाद उसने कहा था कि वह शाहरुख खान से मिलकर आ रही है। और वह ये वीडियो इसलिए बना रही थी ताकि उसमें उसे लाइक और व्यूज ज्यादा से ज्यादा मिले। बता दें कि ऐश्वर्या विमान के टॉयलेट में सिगरेट पी रही थी। सिगरेट पीते हुए वह वीडियो भी बना रही थी। तभी धुएं की महक से विमान में लगे सेंसर से लाइट जलने लगी। इसके बाद पूरे फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। क्रू-मेंबर्स टॉयलेट के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि क्रू मेंबर्स ने बाहर से दरवाजा खोला तो ऐश्वर्या रंगे हाथों पकड़ी गई। इसके बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद से एश्वर्या न्यायिक हिरासत में है। मालूम हो कि फ्लाइट में सिगरेट पीने या जलाने अनुमति नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईएमए देहरादून की 156वीं पासिंग आउट परेड आयोजित

pahaadconnection

उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी प्रदेश की प्रगति के वाहक : सीएम

pahaadconnection

विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों को शीघ्र भरें अधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment