Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

महाराष्ट्र: होली पर स्पेशल ट्रेन: मुंबई और सूरत के लिए 10 मार्च से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

होली
Advertisement

11 मार्च से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल-अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल मुंबई से चलेगी।

होली का तेहवार मनाने के बाद मुंबई और सूरत की ओर जाने वाले लोगों के लिए ट्रेनों की कमी नहीं रहेगी। जानकारी मिली है कि मुंबई और सूरत के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हैं। वहीं, इसका शेड्यूल जारी कर कानपुर संबंधित विभाग को दे दिया गया है। 10 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सूरत से चलेगी। वहीं, 11 मार्च से 1 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को ट्रेन नंबर 09118 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल ट्रेन चलेगी।

ट्रेन सूरत से 6 बजे रवाना होगी

Advertisement

सूरत से ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:25 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर सुबह 8:40 बजे तक सूबेदारगंज, प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 7.25 बजे चलेगी। और रात 10:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे सूरत पहुंचेगी। इसमें एसी थर्ड क्लास के 12, स्लीपर क्लास के 8 कोच हैं।

हर शनिवार चलेगी ट्रेन 

Advertisement

11 मार्च से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल-अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल मुंबई से चलेगी। विपरीत दिशा 12 मार्च से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को में ट्रेन संख्या 09186 अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:05 बजे निकलेगी। यह अगले दिन दोपहर 3.35 बजे अनवरगंज पहुंचेगी। ट्रेन अनवरगंज से शाम 6.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें एसी द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, एसी तृतीय श्रेणी के 4 कोच और स्लीपर के 12 कोच होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डॉ. मनमोहन सिंह का ईमानदार नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत

pahaadconnection

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों की पेंशन में वृद्धि

pahaadconnection

यदि हो जाए टायफाईड तो करे इन चीजों का भोजन, मिलेगी तुरंत राहत

pahaadconnection

Leave a Comment