Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

वुमन प्रीमियर लीग का प्रारंभ, बॉलीवुड के यह सितारे करेंगे परफॉर्मन्स

बॉलीवुड
Advertisement

वुमन प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज से शुरू हो रहा है। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में कृति सैनोन और कियारा आडवाणी का परफॉर्म रहेगा। ईस के साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे परफॉर्म करते नजर आएंगे।

 

पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले साम 5.30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह भी शुरू होगा।

Advertisement

आगे की कहानी में हम ओपनिंग सेरेमनी के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11, टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट और गुजरात और मुंबई की टीमों के मौसम के बारे में बताएंगे। यह डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन है।

सीजन के पहले मैच से पहले करीब एक से डेढ़ घंटे की ओपनिंग सेरेमनी होगी। समारोह शाम 5.30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कियारा आडवाणी के अलावा शंकर महादेवन, हर्षदीप कौर और नीति मोहन समेत 6 सिंगर ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही पूरा एंथम रिलीज करेंगे।

Advertisement

आज ईन दो टीमो के बीच मैच
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। शाम 7 बजे टॉस के आधे घंटे बाद शाम 7.30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। हरमनप्रीत कौर मुंबई की कप्तान हैं और बेथ मूनी गुजरात की कप्तान हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रेड कलर के आउटफिट में परी सी खूबसूरत लगीं उर्वशी रौतेला, तस्वीरों को देखकर फैंस हुए मदहोश

pahaadconnection

असम पोस्टल सर्कल में पोस्टमैन और मल्टी-टास्किंग (MTS) स्टाफ पदों पर भर्ती, जानिए संपूर्ण जानकारी एक क्लिक हाईलाइट में

pahaadconnection

निक्की यादव मर्डर केस: हत्या की साजिश में आरोपी साहिल के पिता सहित 5 गिरफ्तार, एक दिल्ली पुलिस का जवान!

pahaadconnection

Leave a Comment