Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

खजूर खा कर ही रोजा खोलने का क्यों है रिवाज, जाने वजह और इसके फायदे

खजूर
Advertisement

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दौरान 30 दिनों तक रोजे का पालन करते हैं। रोजा रखने के दौरान लोग सुबह की सहरी और शाम के इफ्तार के अलावा पूरा दिन पानी भी नहीं पीते हैं। रमजान के इस पाक महीने को इबादत का महीना कहा जाता है और ऐसा माना जाता है की इस समय के दौरान अल्लाह अपने बन्दों के सबसे करीब होते हैं और यही वजह है की इस पूरे महीने लोग इबादत करते हैं।

रमजान के दौरान रोजा रखने वाले शाम के समय सूरज डूबने के बाद इफ्तार करते हैं। इफ्तार की शुरुआत खजूर खाने से होती है और फिर इसके बाद ही भोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है की पैगंम्बर हजरत मोहम्मद साहब को खजूर काफी पसंद था और यह उनका पसंदीदा फल था और उन्होंने भी अपना रोजा 3 खजूर खाकर ही खोला था। बस उसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोग 3 खजूर खाकर ही अपना रोजा खोलते हैं। इसके अलावा खजूर खाने के और भी कई फायदे हैं। जिनके बारे में जानना जरूरी है।

  1. खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है और इसलिए शरीर के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। विशेष कर के प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खजूर बहुत अच्छा होता है क्योंकि उन्हें आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। साथ ही साथ खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्व देता है।
  2. खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ कई पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है जो कि शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करती है।
  3. खजूर में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जो कि हमारे पाचन तंत्र की सफाई करने में काम आता है। खजूर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
  4. खजूर में पौटेशियम भी भरपूर होता है जो कि हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में सड़कों के पैचवर्क के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी

pahaadconnection

उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद्  प्रबन्ध समिति की 7वीं बैठक आयोजित

pahaadconnection

इस अक्षय तृतीया पर कमल ज्वेलर्स पर ढेरों ऑफर की सौगात

pahaadconnection

Leave a Comment