Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंडस्वास्थ्य और फिटनेस

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Advertisement

देहरादून, 20 जून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया है कि 21 जून को आयोजित किए जाने वाले 9 वंे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन हेतु राज्य सरकार द्वारा “हर ग्राम योग-हर वार्ड योग” यह थीम निर्धारित की गई है व थीम आधारित आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने समस्त विभागयाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून, ऋषिकेश, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, हर्बटपुर सेलाकुई को निर्देशित किया कि जनपद में अपने-अपने स्तर से प्रत्येक नगर निकाय के वार्डों एवं समस्त ग्राम सभाओं एवं नागर निकाय में योगाभ्यास किया जाए। राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विकासपरक योजनाओं से संबंधित विकास पुस्तिकाओं का वितरण भी किया जाए। प्रत्येक जनपद में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जागेश्वरधाम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाए। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त जनपदों के आम जनमानस को मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भगवान श्री बद्रीनाथ धाम जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित

pahaadconnection

तीन वर्षों में 15 हज़ार उद्यमियों को मिलेगा इन्क्यूबेशन सहयोग : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

संविधान की दुहाई देने का ढोंग रचते हैं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी

pahaadconnection

Leave a Comment