Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पुलिस लाइन देहरादून में योग शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में योग शिविर का किया गया आयोजन। शिविर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से योग करने के लिए किया गया प्रेरित। आज 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रतिभाग करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि आधुनिक युग में निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। वर्तमान में योग के माध्यम से भारत में ही नहीं वरन पूरे विश्व में लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आज की तेजी से बदलती जीवन शैली के बीच लोगो में कई बीमारियां बढ़ी है, जिन पर नियंत्रित करने के लिए योग एक कारगर विकल्प है, महोदय द्वारा बताया गया कि योग करने से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक सुकून मिलता है इसलिए हम सभी ने योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाते हुए  नियमित रूप से योग करना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए। योग शिविर में पुलिस लाइन देहरादून तथा आरटीसी देहरादून में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

pahaadconnection

प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी एचडीएफसी आरगो का जिला प्रशासन ने किया इलाज

pahaadconnection

जनपद के 24991 आपदा प्रभावितों को मिले 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment