Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 25 जनवरी। डोईवाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 11 की छात्रा चांदनी रावत का निबंध सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों ने .”देश के विकास में दे योगदान हर हाल में करना अपना मतदान” विषय पर अपने विचार लिखे। सर्वश्रेष्ठ निबंध कक्षा 11 की छात्रा चांदनी रावत का रहा राधिका, हरिशंकर के निबंध को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान दिया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, जो विद्यार्थी 18 वर्ष के हो चुके हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में है वह आवश्यक रूप से मतदान करें। एक अच्छी सरकार के निर्माण में मतदान का सर्वाधिक महत्व होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, पूजा जोशी, किरण बिष्ट के अलावा आशुतोष डबराल मयंक शर्मा चेतन प्रसाद कोठारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अव्यवस्थित पार्किंग स्थलों पर एसएसपी की सख्ती

pahaadconnection

राम नाम की गूंज ने पूरे भारत में बना दिया भक्ति का माहौल

pahaadconnection

पहाड़ी समुदाय के लोगों पर अभ्रद टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment