Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 23 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स श्री भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से जुड़ेंगे उच्च शिक्षण संस्थानः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

आपदा प्रबंधन तैयारियों को दीर्घकालिक रणनीति के रूप में विकसित किया जाए : राज्यपाल

pahaadconnection

पेयजल समस्याओं को युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment