Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पटेलनगर पुलिस ने की 190 मकान मालिकों के खिलाफ की कार्रवाई

Advertisement

देहरादून। दो दिवस के सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 650 फ्लैट/ मकानों की चैकिंग कर सत्यापन ना कराने वाले 190 मकान मालिकों के खिलाफ की कार्रवाई करते हुये 19,00,000 रुपए के चालान किए। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर के निर्देश पर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के एमडीडीए कॉलोनी आईएसबीटी क्षेत्र, गोरखपुर,बड़ोवाला, चौकी बाजार क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध  सत्यापन की कार्यवाही की गयी। जिसमे लगभग 650 फ्लैट्स / मकानों को चैक किया गया।  जिसमें बिना सत्पापन कराये किरायेदार रखने पर पुलिस टीम द्वारा कुल 190 फ्लैट/मकान मालिक जिनके द्वारा बिना सत्यापन किये किराएदार रखे गये थे, के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम में कार्यवाही कर 19,00,000 रुपए जुर्माने के चालान किए गए। हिदायत दी गई की सभी अपने घरेलू नौकर एवं किरायेदारों का सत्यापन करा ले तथा जो भी घरेलू नौकर या किराएदार जहां का मूल निवासी है वहां के संबंधित मूल थाने से अपना सत्यापन करा कर लाएगा, जब तक संबंधित थाने का सत्यापन नहीं करा कर लाता है वह सत्यापन मान्य नहीं होगा। यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों की कार, एक की मौत

pahaadconnection

कभी नहीं भुलाया जा सकता हल्द्वानी का मंजर

pahaadconnection

 उद्यमिता विकास में डिजाइन का महत्वपूर्ण स्थान :प्रोफेसर जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment