Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मूसलाधार बारिश के बीच श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मार्ग पार करावा रहे जवान

Advertisement

देहरादून। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हेतु हमारे पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी जवान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तैनात हैं। आज केदारनाथ धाम सहित पैदल पड़ावों पर हुई मूसलाधार बारिश के बीच हमारे जवानों ने आ रहे श्रद्धालुओं को संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षित ढंग से मार्ग पार कराया गया। साथ ही पथ प्रदर्शक के रूप में तैनात रहकर श्रद्धालुओं को उचित व आवश्यक जानकारी दी गयी। देर शाम को मौसम कुछ हद तक खुला है, और बारिश थमी है। हमारे जवानों ने निरन्तर अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़ता से मौजूद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है। आगामी दिवसों में भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश रहेगी। जनपद रुद्रप्रयाग के निचले कस्बों जैसे कि फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग आदि में पुलिस ने आने वाले यात्रियों से फिलहाल जो जहॉं पर हैं, उधर ही सुरक्षित ठौर ठिकानों पर रुकने की अपील की गयी। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह रहेगा कि वे स्थानीय स्तर पर दिये गये निर्देशों का पालन कर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संस्कृत पद्यानुवाद का विमोचन

pahaadconnection

उत्तराखंड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे

pahaadconnection

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment