Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल की बैठक आयोजित

Advertisement

पौडी गढवाल। आज क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल की बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही पढ़ी गयी तथा पुष्टि की गयी। बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी प्रमुख बीना राणा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये समस्याओं का तुरन्त निराकरण कर सूचना लिखित रूप में खण्ड़ विकास अधिकारियों को प्रेषित करें। सर्वप्रथम प्रमुख वीना राणा ने जिला विकास अधिकारी मानवेन्द्र कौर को प्रथम बार विकास खण्ड़ आगमन पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विभागवार चर्चा में जल निगम जल संस्थान की चर्चा में क्षेत्र पंचायत सदस्य तुण्देड़ सुमन देवी ने बताया की तुण्देड़ में टंकी बनी है लेकिन उस पर पानी नहीं चल रहा तथा टंगरोली में पेयजल की समस्या हो रखी है अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह के अन्दर पेयजल समस्या का समाधान कर लिया जायेगा। प्रधान ग्राम सभा नैथाना महाकान्त नैथानी ग्राम भेटुली में पेयजल की समस्या है उसका समाधान किया जाए। मदन सिंह रावत ग्राम प्रधान धारी ने पेयजल बिलों के सम्बन्ध में कहा कि नलों में पानी नहीं आ रहा है और विभाग द्वारा बिल प्रेषित किये जा रहे है। राकेश कुमार प्रधान थापला ने थापला डांडा को चिनवाड़ी डांडा पम्पिंग योजना से जोड़ने के लिये कहा। शिक्षा विभाग की चर्चा में जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द भारद्धाज ने विकास खण्ड़ के सभागार को एतिहासिक बताया कि पूरे प्रान्त में ऐसा सुसज्जित बीडीसी हॉल कहीं नही है। अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी में उन्होने बताया कि  25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के छात्रों को पब्लिक स्कूलों में एडमीशन दिया जायेगा। कक्षा 09 से ऊपर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को 2850 रूपये साइकिल के लिये एफडीआर के रूप में दिये जायेंगे। मिरचौड़ा में प्रधान बीरेन्द्र लाल ने हाईस्कूल मिरचौड़ा  में अध्यापकों की  कमी का मुद्दा उठाया। देवेन्द्र सिंह क्षेत्र सदस्य बिलखेत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बाड़ियूं में पुस्ता टूटने के बारे में बताया अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त पुस्ता निर्माण का खनिज न्यास में प्राक्कलन बनाया जायेगा। लोक निर्माण विभाग की चर्चा में रमेश चन्द्र शाह प्रधान दिउसा द्वारा कुनकुली बहेड़ाखाल मोटर मार्ग पर ठेकेदार को भुगतान न होने के सम्बन्ध में राकेश कुमार प्रधान थापला द्वारा गुरेथखाल थापला सड़क निर्माण में नाली एवं स्कवर बनाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा। विवेक नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य मिरचौड़ा ने बताया कि नैल धमेली सड़क भट्टीगांव नगर मोटर सड़क चिलोली किमोली भेटी सड़क पूर्ण रूप  से छतिग्रस्त है शीघ्र छतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाये। वन विभाग की चर्चा में प्रधान ग्राम सभा थनुल नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा बाघ द्वारा दो गायों को मारने के मुवाउजे के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द भारद्धाज, जिला आयुश अधिकारी केएस नपच्याल, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, तहसीलदार हरेन्द्र खत्री, एआरटीओ पौड़ी प्रदीप रौथाण प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा, ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिरचौड़ा विवेक नेगी, गढ़कोट माधुरी देवी, साकनी बड़ी राकेश नैथानी, बिलखेत  देबेन्द्र सिंह, प्रधान थापला राकेश कुमार, प्रधान दिउसा रमेश चन्द्र शाह, प्रधान दिवई अनीता देवी, प्रधान मरोड़ा भारती देवी, कुलदीप रावत, अशोक रावत, अजय पटवाल विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खण्ड़ विकास अधिकारी सुरेश शाह एवं ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद भट्ट ने किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विभागीय वित्त समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना आवश्यक : गणेश जोशी

pahaadconnection

महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति गंभीर दून पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment