Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनपद में नशा तस्करों नशेड़ियों की अब खैर नहीं

Advertisement

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नशेड़ियों, नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस के साथ महिला मंगल दल की महिलाएं भी आगे आ गई हैं। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिये अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में ग्राम चैसर की महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा गाँव में अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम लगाने एवं शराब, चरस पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर उचित कार्यवाही किए जाने के लिये पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया। जिस पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एएनटीएफ व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ संयुक्त रुप से गाँव के समस्त दुकानों/ ग्राम क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रान्तर्गत भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों एवं नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने वालों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुष्कृत भी किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

pahaadconnection

सांगठनिक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए भाजपा की प्रदेश स्तरीय टीम गठित

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की मेहनत बटोर रही सुर्खियां

pahaadconnection

Leave a Comment