Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

Advertisement

देहरादून 16 मई। राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं डॉल्फिन और डीबीआईटी में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने पूरे उत्तराखंड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने परिवार एवं अपने मित्रों को उत्तराखण्ड घुमाने जरूर बुलाएं एवं साथ ही अपनी उच्च शिक्षा की प्राप्ति करने के लिए उत्तराखण्ड को चुनने पर सभी को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून के सौरभ गुरुंग, अनुपमा तमांग, प्रेमा भूटिया, दृष्टि शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपलब्धियों का सफर और उम्मीदों की डगर के नायक धामी

pahaadconnection

शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने में सक्षम : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

परीक्षा केंद्रो में लागू रहेगी धारा 144

pahaadconnection

Leave a Comment