Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यातायात पुलिस चमोली की ताबड़तोड कार्यवाही

Advertisement

चमोली। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस चमोली ने ताबड़तोड कार्यवाही की।

पर्वतीय जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित एवम सुगम बनाना पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल की विशेष प्राथमिकताओं में एक है। जिस क्रम में आज यातायात पुलिस चमोली के यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक व यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग, बिना कागजात, बिना डीएल व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले कुल 59 लोगों के मौके पर चालान किए गए। यातायात पुलिस चमोली का कहना हैं की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीडीओ ने की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा

pahaadconnection

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रदेश की महिलाओं ने 10 हजार मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

pahaadconnection

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन

pahaadconnection

Leave a Comment