Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर आज ग्राम पंचायत गुजराडा करनपुर (जामुनवाला) सहसपुर देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डा० धनन्जय मोहन, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड,  जितेन्द्र गुसांई, वन क्षेत्राधिकारी झाझरा रेंज एवं जैव विविधता प्रबन्ध समिति, विलासपुर काण्डली, हरियावाला कलां, हरियावाला खुर्द, कोटडा संतौर, पौंधा और चौकी के अध्यक्ष, सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ-साथ नजदीकी जैव विविधता प्रबन्ध समितियों के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें आम, अमरूद, जामुन, आंवला, बहेडा आदि फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। पौधारोपण एकादशमुखी हुनमान मन्दिर, जामुनवाला के समीप की खाली भूमि में किया गया जो कि नून नदी के तट पर अत्यंत रमणीक स्थल है। इस अवसर पर पौधों की भविष्य में उचित देखरेख व जैव विविधता प्रबन्ध समिति के साथ अन्य कार्यक्रम प्रारम्भ करने पर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड तथा देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज के कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून योग पीठ ने किया साप्ताहिक योग जनजागरण अभियान

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया 543 करोड़ की लागत से बनने वाली नौ योजनाओं का शिलान्यास

pahaadconnection

पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत को ईडी ने भेजा समन

pahaadconnection

Leave a Comment