Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कार्यकर्ता का दायित्वों पर खरा उतरना अहम : बीएल संतोष

Advertisement

देहरादून 31 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्हे जनता और सरकार के मध्य सेतु का कार्य करने के अलावा सक्रियता और जवाबदेही पर भी खरा उतरना होगा। हरिद्वार रोड रिस्पना पुल के समीप एक निजी होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों व ज़िला प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान बीएल संतोष ने कहा की हम सबको सरकार और जनता के बीच सेतु बन कर काम करना है। जनता के मध्य जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास करने हैं और जनता की राय और समस्या को सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है। हमारा कार्य जनता को सरकार के पास और सरकार को जनता के पास लेकर जाने का है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से महा जनसंपर्क अभियान से मिले फीडबैक की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सफल कार्यकर्ता के लिए सक्रियता अहम है। सक्रियता से ही जिम्मेदारी मिलती है और जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन कर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इसलिए सभी को दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिक सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक तथ्य मिलने के बावजूद उसके समाधान का प्रयास करना भी जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक महीने सांसद एवं विधायकों की टिप्पिन बैठक को अनिवार्य रूप में अलग-अलग गाँव में आयोजित करने पर जोर दिया। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चलाये गए महा जनसंपर्क अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगामी निगम, नगर निकाय और सहकारिता के चुनाव के लिए भी रणनीति बनाकर जुटने का सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियो ने शिरकत की।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने एक करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की

pahaadconnection

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार कमान का दौरा किया

pahaadconnection

चमोली पुलिस ने बचायी बेजुबान “डब्बू” की जान

pahaadconnection

Leave a Comment