Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पंकज मैसोन बने बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के गढ़वाल मण्डल प्रवक्ता

Advertisement

देहरादून। आज इण्डियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब मे आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुये बताया की इण्डियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अर्न्तगत उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ने जो विगत 20 वर्षो से  इण्डियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड के बॉडी बिल्डरों को प्रतिभाग करा रही हैं, और विगत 20 वर्षो से ही ऋषिकेश में मि. उत्तराखण्ड प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष के जनवरी माह में कराती है। जिसमें कि उत्तराखण्ड के अन्य जिलों के बॉडी बिल्डर भी प्रतिभाग करते  हैं। उत्तराखण्ड एसोसिएशन अपने कार्यक्रमों में मि. यूनिवर्स प्रेमचन्द्र डोगरा और भारत के अन्य प्रमुख बॉडी बिल्डरों को सम्मान देने का कार्य कर चुकी है।

उन्होंने बताया की देहरादून व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज मैसोन को बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का गढ़वाल मण्डल प्रवक्ता एवं किसान यूनियन से अरुण शर्मा को संरक्षक मनोनीत किया जा रहा है। उनके अनुभवों का लाभ बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन को मिलेगा, जिससे कि बच्चों एवं नवयुवकों का भविष्य उज्जवल होगा।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऋषिकेश पहुंचे उद्योगपति राबर्ट वाड्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

pahaadconnection

दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ

pahaadconnection

यूनियन एएमसी ने यूनियन चिल्ड्रेन्स फंड की शुरुआत की

pahaadconnection

Leave a Comment