Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Advertisement

देहरादून।  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कैम्प कार्यालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना क्रियान्वयन इकाई पीडब्ल्यूडी पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अनुसंधान एवं नियोजन खंड सिंचाई विभाग यूपीसीएल आदि रेखीय विभागों के सक्षम अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने धीमी कार्यप्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य प्रगति बढाने हेतु सख्त निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चलित परियोजनाओं में स्मार्ट रोड पेयजल आपूर्ति,  पलटन बाजार,  परेड ग्राउंड,  वाटर एटीएम स्काडा,  आउटफाल ड्रेनेज परियोजना आउटफाल सीवरेज परियोजना,  ग्रीन बिल्डिंग,  आदि की अद्यतन प्रगति का विवरण लिया एवं कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्य योजना बनाते हुए समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी  श्याम सिंह राणा, मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, पीआईयू एवं रेखीय विभागों से अधिशासी यूपीसीएल अभियंता गौरव सकलानी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी  जीतेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बीस करोड़ की डकैती लचर कानून व्यवस्था का परिणाम : डॉ जसविन्दर सिंह गोगी

pahaadconnection

पांच दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

श्रद्धालुओं की सहायता कर रही चमोली पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment