Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा भू-कानून का प्रस्ताव

Advertisement

देहरादून। राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पहाड़ का भोजन सभी पोषक तत्वों युक्त

pahaadconnection

39 यात्रियों को देहरादून से मसूरी ले जा रही बस सड़क से गिरी, 15 यात्री घायल

pahaadconnection

प्रदेश में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिये प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment