Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आपदा प्रबंधन में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

देहरादून।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रो में आपदा प्रबंधन में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आज ऋतु खण्डूडी भूषण ने आपदा प्रभावित क्षेत्र स्नेह लालापानी, कुंभीचौड, ध्रुवपुर, मोटाढाक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में  प्रशासन द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा के कार्य का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष का लालपानी और स्नेह पहुंचने पर बाढ़ प्रभावितों ने विधानसभा अध्यक्ष से गले भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया और जिंदाबाद के नारे लगाए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए और प्रभावितों को राहत देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कुंभीचौड़ और धुरवपुल में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पलसिंचाई विभाग को भूमि कटाव के रोकथाम हेतु जल्द से जल्द वायर क्रेट्स लगाने हेतु निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने मोटाढाक मालन नदी पर ह्यूम की मदद से बने वैकल्पिक पुल का निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पुल पर भारी वाहनों के लिए आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बरसात के तुरन्त बाद शुरू हो प्रदेश की सड़कों की मरम्मत का कार्य

pahaadconnection

भाई के सुपुर्द की बहन मियावाला फ्लाईओवर के नीचे काफी समय से मानसिक संतुलन ठीक नही था

pahaadconnection

बेटी हैं तो ‘श्रवण’ बनकर मां की मुराद पूरी, 80 किमी दूर साइकिल पर बैठकर पहुंचे नीलकंठ धाम

pahaadconnection

Leave a Comment