Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

खाई में गिरी 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस, छह शव बरामद

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है और एक बस में फंसा है। वहीं, अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या (यूके 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छह शव बरामद हो चुके हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नीति आयोग के सदस्य ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

pahaadconnection

देहरादून में न्यायिक कार्मिकों के लिए बनने वाले 32 आवासीय भवनों के निर्माण का अनुमोदन

pahaadconnection

Leave a Comment